दुल्हन के जोड़े में श्रद्धा कपूर की तस्वीर हुई वायरल, अबतक 13 लाख से ज्यादा बार देखी गई PHOTO - Hindustan Prime
Entertainment

दुल्हन के जोड़े में श्रद्धा कपूर की तस्वीर हुई वायरल, अबतक 13 लाख से ज्यादा बार देखी गई PHOTO

[ad_1]

दुल्हन के जोड़े में श्रद्धा कपूर की तस्वीर हुई वायरल, अबतक 13 लाख से ज्यादा बार देखी गई PHOTO

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फैंस के बीच हमेशा से ही अपनी क्यूटनेस के लिए पसंद की जाती हैं। उनकी एक मुस्कान पर करोड़ों फैंस अपना दिल हार बैठते हैं। श्रद्धा ने अपने acting करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वह अपनी professional life से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल और love life को लेकर चर्चे में हैं। खबरों की मानें तो श्रद्धा पिछले काफी वक्त से रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं। वहीं दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा भी गया है। लेकिन एक दूसरे को डेट करने की खबरों को लेकर कभी भी श्रद्धा और रोहन ने खुलकर बात नहीं की। कई बार तो उनकी शादी तक की खबरें खूब चर्चा में रहीं। शादी की खबरों के बीच अब श्रद्धा कपूर की शादी के जोड़े में तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में वह दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। उन्होंने हाल ही में फाल्गुनी शाने पीकॉक इंडिया के लिए photoshoot कराया है। इस फोटोशूट में श्रद्धा ने उनके design किए कई ब्राइडल लहंगे पहने हैं। आप तस्वीर में देख सकते हैं कि श्रद्धा ने pure red colour का बेहद ही खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है। इस लहंगे में वह वाकई में खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी इस फोटो को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं कमेंट कर लगातार फैंस उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

यह भी पढ़े-Apple watch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्ट वॉच, जाने कितने करोड़ बिक्री का आंकड़ा किया पार
 

आपको बता दें कि हाल ही में श्रद्धा की मौसी और actress पद्मिनी कोल्हापुरे और उनके बेटे प्रियांक शर्मा ने एक्ट्रेस की शादी को लेकर अपनी बात रखी थी। इंडिया डॉट कॉम से बातचीत के दौरान जब श्रद्धा के कजिन प्रियांक से उनकी शादी को लेकर पूछा गया तब उन्होंने कहा, ‘मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा। मैं क्या बोलूं यार लेकिन हां आप यह कह रहे हैं। कि क्या आप उत्साहित हैं, जी हां मैं भी शादी को लेकर उत्साहित हूं। क्यों नहीं होना चाहिए।’ वहीं पद्मिनी कोल्हापुरी ने कहा, ‘शादी, वाह! क्या अनोखा प्रश्न है अगर ऐसा होगा तो खबर मिल जाएगी।’

उत्तराखंड की सभी छोटी बड़ी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े।  यहां क्लिक करें,



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *