Demo

यह तो आप सभी जानते हैं कि उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में बदलाव आते रहते हैं। पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज कि वजह से महिलाओं के शरीर में लगातार बदलाव देखने को मिलते हैं। इसके कारण महिलाओं के शरीर में स्टैमिना की भी कमी हो जाती है। कई महिलाओं में कमर दर्द, हाथ-पैरों में दर्द और हड्डियों में कमजोरी की समस्या आमतौर पर बनी रहती है। ऐसे में यहां महिलाओं के लिए कुछ योगासन बताए गए हैं। महिलाएं फिट और स्वस्थ रहने के लिए इन योगासनों को नियमित रूप से कर सकती हैं।

वृक्षासन – बताया जा रहा है कि वृक्षासन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। इस योगासन को करने से शरीर को संतुलित रखने में मदद मिलती है। यह आसन आपके पैरों को मजबूत बनाता है। इस आसन को करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

नौकायन – वहीं, नौकायन पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है। इस आसन को करने से पैरों और हाथों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। नौकासन करने से आपका पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या भी दूर हो जाती है।

बद्धकोणासन- इसी के साथ बद्धकोणासन रक्त संचार को बेहतर बनाता है। यह आसन थकान और तनाव को कम करता है। यह आसन आपकी रीढ़ की हड्डी के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं.

परिवर्त सुखासन – आपको बता दें कि परिवर्त सुखासन करने से कमर दर्द से राहत मिलती है। इस आसन से आप शरीर को और भी अधिक लचीला बना सकते हैं। इस आसन से आप रीढ़ की हड्डी और कंधों में लचीलापन भी बढ़ा सकते हैं।

Leave A Reply