Demo

लोकसभा चुनाव के शुरुवात के पहले चरण का मतदान शुक्रवार यानी 19 अप्रैल से शुरू हो गया। पहले चरण के लिए वोटिंग 21 प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर हो रही है। वहीं, हिंसा से ग्रस्त मणिपुर के इंफाल में 5 थोंगजू, 31 खोंगमान जोन में कुछ महिलाओं ने वोटिंग में अनियमितता का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े – उत्तर प्रदेश में मतदान जारी, नगीना में एक बूथ पर EVM खराब होने का आरोप लगाया गया।

महिलाओं द्वारा लगाया गया अनियमितता का आरोप

इंफाल के पूर्वी जिलाधिकारी का कहना है कि कुछ महिलाओं ने अनियमितता का आरोप लगाने और हंगामा करने के बाद मतदान रोक दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि मतदान अधिकारी ने हिंसा बड़ने पर मतदान केंद्र को बंद कर दिया है।

Leave A Reply