Demo

आजकल सभी लोग बढ़ते वजन या मोटापे से परेशान है। यह पूरी दुनिया में एक बीमारी के रूप में उभर रहा है। वजन बढ़ने से डायबिटीज (diabetes), हाई बीपी (high BP) या अन्य बीमारियों का खतरा होता है। इस कारण इसे कम करना या स्तर में रखना आवश्यक है। जब वजन घटाने की बात आती है तो लोग डाइट ,Workout के तरीकों के साथ-साथ मौसम का भी ध्यान रखते हैं। लोगों में यह धारणा है कि गर्मियों में तेजी से वजन घटने लगता है।लोगों के मन में एक सवाल होता है कि गर्मियों में Workout करने से तेजी से वजन क्यों घटता है। जानिए उन कारणों के बारे में जो बताते हैं कि गर्मियों में Workout करने से तेजी से वजन कैसे घटता है।

जानिए गर्मियों में आसानी से वजन कम क्यों हो जाता है?
कैलोरी और वसा जलाएं
Expert के अनुसार गर्मियों में Exercise या Workout करने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। यह हीट फैट बर्न करने का काम करती है। इसलिए गर्मियों में वजन कम करना फायदेमंद होता है।

विपुल पसीना
यह तो आप सभी जानते हैं कि गर्मियों में पसीना बहुत ज्यादा आता है और अगर Workout का रूटीन फॉलो किया जाए तो ज्यादा पसीना आता है। Expert का मानना है कि जिम या Workout के दौरान पसीना निकलने से शरीर में फैट और कैलोरी बर्न होती है। इसके अलावा बॉडी डिटॉक्स भी हो जाती है।

भूख में कमी
इसी के साथ गर्मियों में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट होने लगता है ऐसे में प्यास ज्यादा लगती है। इसी वजह से हम पानी और तरल चीजें ज्यादा खाने लगते हैं। ऐसे में भूख कम लगती है और पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। तरल चीजों से खाना जल्दी पच जाता है। ये सभी चीजें मिलकर वजन घटाने में मदद करती हैं।

जंक या बाहर के खाने से दूरी
वहीं, गर्मी में जंक या बाहर का खाना खाने से पेट की समस्या बढ़ जाती है। इसी वजह से गर्मियों में हल्का खाना खाने की सलाह दी जाती है। साल 2013 में एक रिसर्च सामने आई जिसके मुताबिक गर्मियों में अगर हम Workout करते हैं तो इससे हम कम खाते हैं।

चयापचय दर
आपको बता दें कि गर्मियों के लिए ऐसा माना जाता है कि इस मौसम में मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है, जिससे खाना ठीक से पच जाता है। मेटाबॉलिज्म ठीक रहे तो कैलोरी बर्न की जा सकती है। हेल्दी वेट लॉस के लिए हेल्दी मेटाबॉलिज्म होना जरूरी है। इसलिए गर्मियों में वजन कम करना सबसे अच्छा होता है। वैसे इस रूटीन को फॉलो करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Leave A Reply