Demo

[ad_1]

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम द्वारा बताया गया है कि प्रदेश सरकार में दायित्वों की घोषणा कभी भी हो सकती है। प्रदेश सरकार में मंत्री बदलेंगे या विस्तार होगा के सवाल पर गौतम ने कहा कि जो जरूरी होगा वो करेंगे।

बताया जा रहा है कि मीडियाकर्मियों से बातचीत में दायित्व आवंटन में हो रही देरी से जुड़े प्रश्न उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक संगठनात्मक प्रक्रिया है। यहां परिवारवाद तो है नहीं कि एक परिवार ने आदेश दिया और काम हो गया। हम लोकतांत्रिक तरीके से चलते हैं। सभी का मार्गदर्शन और सलाह ली जाती है। मामला आखिरी चरण में है। कभी भी दायित्वों की घोषणा कि जा सकती है।

वहीं, BJP प्रदेश प्रभारी ने Congress की स्वाभिमान यात्रा पर भी तंज किया। उन्होंने कहा कि Congress को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह अपने स्वाभिमान की यात्रा निकाल रही है या प्रदेश के स्वाभिमान की। आज उत्तराखंड के लोग आपदा से परेशान हैं। हम उनकी जान बचाने का काम कर रहे हैं और वे दिल्ली में Congress बचाने का काम कर रहे हैं। उत्तराखंड जान चुका है कि कौन कितने पानी में है। ये वो लोग हैं जो बैठकर सोचते रहते हैं कि एक बार BJP और एक बार कांग्रेस। गौतम ने कहा कि जो जनता के साथ दुख की घड़ी में खड़ा होता है, जनता उसके साथ होती है। मोदी-धामी लगातार जनता के लिए काम कर रहे हैं। Congress पहले परिवारवाद से बाहर निकले। फिलहाल, उत्तराखंड में अभी कोई वैकेंसी हीं है।

आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम देश के शीर्ष मुख्यमंत्रियों में होता है। उन्होंने यह प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दो साल का कार्यकाल पूरा करने पर दी। वहीं, भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में गौतम ने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर समस्या का निदान किया। उन्होंने अपना जीवन और समय जनता की सेवा में झोंक रखा है।

[ad_2]

Source link

Leave A Reply