Demo

[ad_1]

विकासनगर मे मजदूरों की झोपड़ियों मैं लगी आग,40 से ज्यादा झोपड़िया हुई खाक।

उत्तराखंड से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां खबर के मुताबिक बताया जा है की विकासनगर भाऊवाला के मजदूरों की झोपड़ियों में आग काग गई। जिसमे लगभग 45 झोपड़ियां जलकर खाख हो गई है। बता दे की मजदूरों का जरूरी सामान भी जलकर राख हो गया। तो वही, आग लगने की सुचना मिलते ही सेलाकुई से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची और आग को बुझाया गया। हालाँकि तब तक मजदूरों की 45 झोपड़ियां राख हो चुकी थी। दरअसल भाऊवाला में पंचायत की जमीन पर खनन व अन्य मजदूरी कार्य करने वाले मजदूरों की लगभग 45 झोपड़ियां यहां बनी थीं। जिनमें मजदूर अपने परिवार वालो के साथ रह रहे थे। 

देखिये वीडियो- 

यह भी पढ़े- देहरादून में हुआ खौफनाक साजिश का खुलाशा, AIDS  संक्रमित महिला ने 15 वर्षीय लड़के के साथ बनाये यौन संबंध।

बता दे की दोपहर के समय मजदूरों की एक झोपड़ी में अचानक से आग लग गयी, जिसके चलते कुछ ही मिनटों में आसपास की सभी झोपड़ियां आग की चपेट में आ गयी। लगभग ये 45 झोपड़ियां मजदूरों के रहने के लिए बनाई गई थीं। वही, स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जिसने कुछ ही समय के अंदर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालाँकि तब तक सभी झोपड़ियां और उनमें रखे सभी सामान जलकर आग में खाक हो गए। तो वही, जिसके चलते मजदूरों के सामने खाने पीने और रहने का संकट खड़ा हो गया। बहरहाल स्थानीय विधायक व प्रशासन द्वारा मजदूरों के लिये पूरी राहत की व्यवस्था की जा रही है। वही, कुछ स्थानीय लोगों द्वारा भी मदद के लिये हाथ बढ़ाया गया हैं।

उत्तराखंड की सभी छोटी बड़ी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े।  यहां क्लिक करें,

[ad_2]

Source link

Leave A Reply