Demo

[ad_1]

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के चमोली में करंट हादसे के बाद आज सीएम पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे। जी हां आपको बता दें कि उन्होंने मरीजों से हाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि मरीजों के मिलने के साथ ही सीएम धामी ने मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने शवों पर पुष्प चक्र अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

वहीं,सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इसी के साथ ही मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि बुधवार को चमोली में बड़ा हादसा हो गया था। नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैलने से 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग झुलस गए थे। जिसमें से छह को एम्स ऋषिकेश और पांच को गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Source link

[ad_2]

Source link

Leave A Reply