Demo

[ad_1]

यह तो आप सभी जानते हैं कि सेब गुणों की खान है। इसमें मौजूद पोषक तत्व इस फल को एक अलग पहचान दिलाते हैं। Doctor भी कहते हैं कि हर व्यक्ति को प्रतिदिन एक सेब खाना चाहिए। यह Immune system को मजबूत बनाता है. बीमारी पास भी नहीं फटकती. जहां लोग सेब को फल के रूप में खाते हैं. इसके साथ ही सेब का जूस भी उतना ही फायदेमंद होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सेब का जूस भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे दैनिक आहार में शामिल करके स्वस्थ रहा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि अस्थमा एक सामान्य श्वसन रोग है। अस्थमा के कारण सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। अस्थमा के मरीजों के लिए सेब बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) और फाइटोकेमिकल्स(Phytochemicals) होते हैं। यह श्वसन तंत्र को बेहतर बनाने का काम करता है।

वहीं, सेब में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। हालाँकि, कुछ लोगों को सेब का जूस पीने से पेट और एसिडिटी की समस्या हो जाती है। लेकिन ज्यादातर लोगों को इसका फायदा नजर आता है. सेब में यौगिक सोर्बिटोल होता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है. यह पाचन तंत्र के लिए बेहतर है.

बता दें कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए Cholesterol को ठीक करना जरूरी है। उच्च Cholesterol से दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। सेब में मौजूद पोषक तत्व खराब Cholesterol को खत्म करते हैं। इससे दिल दुरुस्त रहता है.

इसी के साथ सेब खाने से वजन भी कम होता है. अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो वजन घटाने के लिए सेब एक स्वस्थ विकल्प हो सकता है। पाचन में सुधार करके चयापचय में सुधार करता है। इससे मोटापा नहीं बढ़ता है. इसके अलावा सेब में ऐसे एंजाइम भी पाए जाते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं।

आपको बता दें कि आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सेब टॉनिक का काम करता है। इसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप नियमित रूप से सेब खा रहे हैं तो इससे आपकी आंखों में सुधार होता है।

[ad_2]

Source link

Leave A Reply