[ad_1]
उत्तर प्रदेश के देवरिया की रामपुर कारखाना सीट से BJP के विधायक कमलेश शुक्ल के घर से दुखद खबर सामने आ रही है। उनकी छोटी बहू की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना उत्तराखंड के रुद्रपुर में स्थित उनके आवास पर हुई। सूचना मिलने के तुरंत बाद ही विधायक अपने बड़े बेटे संजीव शुक्ल के साथ उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं।
विधायक कमलेश शुक्ल का उत्तराखंड के रुद्रपुर में farmhouse है जहां इस समय बाढ़ के हालत हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात बाढ़ का पानी विधायक के आवास में घुस गया। घर में मौजूद विधायक की छोटी बहू कंचन शुक्ल, अनूप शुक्ल पत्नी ने नौकर से inverter का तार निकालने के लिए कहा। नौकर तार नहीं निकाल पाया तो कंचन खुद तार निकालने चली गई। उसी दौरान करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
देवरिया में मौजूद विधायक कमलेश शुक्ल को रात करीब 1:30 बजे घटना की जानकारी मिली तो यहां भी कोहराम मच गया। खबर मिलते ही विधायक अपने बड़े बेटे डॉ. संजीव शुक्ल व अन्य परिजनों के साथ उत्तराखंड के लिए निकल गए। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में विधायक के समर्थकों की भीड़ देवरिया के सिंधी मिल कालोनी स्थित आवास पर जमा हो गई है।
उत्तराखंड की सभी छोटी बड़ी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े। यहां क्लिक करें,
[ad_2]
Source link