Demo

भारतीय ऑटो बाजार जल्द ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है। एक अनुमान के अनुसार, साल 2026 तक भारतीय वाहन बाजार 300 बिलियन डॉलर के स्तर को छू सकता है। साथ ही ईवी बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। बीते कुछ सालों से भारतीय ऑटो उद्योग में काफी तेजी देखी गई है। कोरोना महामारी के बाद से लोगों का रुझान गाड़ियों की तरफ तेजी से बढ़ा है। इसी कारण बाजार में कारों की अच्छी मांग बनी हुई है। देश का ऑटो बाजार शीघ्र ही एक बड़ी मंजिल को छू सकता है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि देश का ऑटो बाजार साल 2026 तक 300 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके पीछे लोगों की बढ़ती आय, शहरीकरण, तेजी से उभरता हुआ मध्यम वर्ग और लोगों की खरीदने की ताकत में इजाफा समेत कई वजह जिम्मेदार हो सकते हैं। देश के ऑटो उद्योग ने मार्च 2024 में यात्री वाहन, दो पहिया, तिपहिया और अन्य समेत 2325959 यूनिट्स का प्रोडक्शन किया। वहीं, मार्च महीने में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 368086 इकाइयों की रही। इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 1487579 इकाइयों की बिक्री हुई। इसी दौरान तिपहिया वाहनों की बिक्री 56723 इकाइयों की हुई।2024 की पहली तिमाही के दौरान सभी वाहन की 7394417 इकाइयों का प्रोडक्शन हुआ। ऑटो उद्योग में दिख रही है जबरदस्त तेजीदेश के ऑटो उद्योग ने मार्च 2024 में यात्री वाहन, दो पहिया, तिपहिया और अन्य समेत 2325959 यूनिट्स का प्रोडक्शन किया। वहीं, मार्च महीने में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 368086 इकाइयों की रही। इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 1487579 इकाइयों की बिक्री हुई। इसी दौरान तिपहिया वाहनों की बिक्री 56723 इकाइयों की हुई।2024 की पहली तिमाही के दौरान सभी वाहन की 7394417 इकाइयों का प्रोडक्शन हुआ। विज्ञापनदोपहिया वाहनों का सबसे बड़ा निर्माता भारतभारत दोपहिया वाहनों का सबसे बड़ा निर्माता देश है, देश में हर साल 21 मिलियन से अधिक यूनिट्स का उत्पादन होता है। साथ ही ट्रैक्टरों के प्रोडक्शन के मामले में भी देश सबसे ऊपर आता है। इसके अलावा भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा भारी ट्रक निर्माता देश है। वहीं, कार के प्रोडक्शन के मामले में भारत का स्थान चौथा है। भारत का ऑटो निर्यात देश की जीडीपी में बड़ा योगदान देता है। इस सेक्टर से लगभग 19 मिलियन लोगों को रोजगार मिलता है। ईवी सेक्टर में भी आएगी तेजीदूसरी तरफ, देश काफी तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर अग्रसर हो रहा है।

यह भी पढ़ें –उत्तराखंड: सरकार का प्लान जंगल की आग पर काबू पाने को लेकर, एक लाख तक का इनाम मिलेगा आग बुझाने वालों को

एक अनुमान के मुताबिक, भारत 2025 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता देश बन जाएगा। इस दौरान करीब 2.5 मिलियन ईवी वाहन देश की सड़कों पर होंगे। देश का यात्री कार बाजार 2027 तक 54.84 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है।

Leave A Reply