Demo

[ad_1]

यूपी सरकार ने शादी समारोह में 50 की जगह 100 लोगों को शामिल होने की दी मंजूरी, पढ़िए पूरी खबर

UP सरकार ने covid 19 के प्रसार को रोकने के लिए जारी किए गए प्रतिबंधों में छूट देते हुए रविवार को आदेश पारित किया है कि अब शादी समारोहों में 50 की जगह 100 लोग शामिल हो सकते हैं। यह फैसला प्रदेश में corona मरीजों की संख्या में लगातार हो रही कमी और record vaccination को देखते हुए लिया गया है। हालांकि, आदेश में कहा गया है कि आयोजन में corona protocol का पालन करना जरूरी है।

आयोजन स्थल पर sanitizer जरूर रखा जाए साथ ही 2 गज की दूरी का भी पालन किया जाए। आपको बता दें कि इसके पहले जारी किए गए आदेशों में दुकानों व रेस्टोरेंट के रात 11 बजे तक खुलने की अनुमति दी गई थी। इसके साथ ही कहा गया है कि स्थानीय प्रशासन corona protocol का सख्ती से पालन करवाए।

उत्तर प्रदेश में शनिवार को corona के 9 मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में active case 193 रह गए हैं। वहीं, सात मरीजों के ठीक होने के बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। प्रदेश में covid मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अब सिर्फ 41 जिलों में एक्टिव केस हैं। बाकी जिले संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। शनिवार को प्रयागराज, आगरा, झांसी, मेरठ, बुलंदशहर, गाजीपुर, कौशांबी, चित्रकूट और फतेहपुर में एक-एक मरीज मिला है। बीते 24 घंटे में 182847 sample की जांच की गई है।

यह भी पढ़े-  रुप्रयाग में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3.3 रही तीव्रता

5 लाख से ज्यादा का हुआ vaccination

प्रदेश में vaccination का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को 586723 लोगों का vaccination हुआ है। इस तरह अब तक प्रदेश में 9 करोड़ 41 लाख 28 हजार से ज्यादा लोगों का vaccination हो चुका है। इसमें सात करोड़ 74 लाख 94 हजार को पहली और एक करोड़ 66 लाख 34 हजार को दूसरी डोज (second dose) दी जा चुकी है।

उत्तराखंड की सभी छोटी बड़ी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े।  यहां क्लिक करें,

[ad_2]

Source link

Leave A Reply