Demo

[ad_1]

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि प्रदेश में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है। वहीं उच्च हिमालय की चोटियों पर हिमपात हो रहा है। मार्च के महीने से ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी थी, लेकिन पिछले बृहस्पतिवार से मौसम में बदलाव आया है और अधिकतम तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री कम हो गया है।

बताया जा रहा है कि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं प्रदेश में कहीं- कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। रविवार को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

वहीं,मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। होली पर गर्मी भी अपने रंग दिखाएगी। होली के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान सामान्य से अधिक होने के आसार हैं जिससे गर्मी में और इजाफा होगा।

आपको बता दें कि शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28.0 और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 28.0 और 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं,मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.1 और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.9 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

[ad_2]

Source link

Leave A Reply