Demo

[ad_1]

इस बुजुर्ग महिला द्वारा अपनी सारी संपत्ति Rahul Gandhi के नाम कर दी गई। जानिए कौन हैं ये महिला।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से आज की बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां खबर के अनुसार बताया जा रहा है की देहरादून निवासी सुश्री पुष्पा मुन्जियाल पुत्री  मेघराज निवासी प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड़, डालनवाला, देहरादून द्वारा अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक Congress Party के पूर्व अध्यक्ष, सांसद  Rahul Gandhi के नाम करते हुए Dehradun Court में बसीयतनामा पेश किया गया है।

बता दे की वही, उपरोक्त सूचना देते हुए महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा द्वारा कहा गया कि  Rahul Gandhi के नाम अपनी सम्पत्ति का बसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Pritam Singh को उनके यमुना काॅलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए सुश्री पुष्पा मुन्जियाल द्वारा कहा गया कि वे Rahul Gandhi क विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे वो Indira Gandhi हो, चाहे वो Rajiv Gandhi हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी है।

Soniya Gandhi एवं Rahul Gandhi द्वारा देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया गया है। सुश्री पुष्पा मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी सम्पत्ति का पूर्ण व्यौरा देते हुए Rahul Gandhi के नाम बसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी सम्पत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाय।

यह भी पढ़े- अगर आप चाहते हैं अपनी आंखों की रोशनी को बरकरार रखना, तो अपनी डेली लाइफ में जरूर अपनाए यह चीज।

तो वही, इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष Lalchand Sharma, सीमा जौहर, Amit Kumar, Ajay Negi, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

उत्तराखंड की सभी छोटी बड़ी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े।  यहां क्लिक करें,

[ad_2]

Source link

Leave A Reply