[the_ad id="28412"]
Demo

प्रदेश की राजधानी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां खबर के मुताबिक बताया जा रहा है की एक नाबालिग द्वारा अपनी सौतेली मां पर दुष्कर्म करवाने का आरोप लगाया गया है।

बता दे की इस मामले में पीड़िता द्वारा आरोप लगाते हुए कहा गया है कि, ‘बताया जा रहा है की आरोपी महिला द्वारा अपने​ पिता से यानि की नाबालिग के नाना से दुष्कर्म करवाया हैं। इस पूरे मामले में मिली जानकारी के तहत इस समय एक दिन अचानक पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई और उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं इस मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद इस मामले में Police द्वारा लड़की का बयान और Medical जांच कराने के बाद जीरो FIR कर जांच शुरू कर दी गई है।

साथ ही वही, इस मामले में पीड़िता द्वारा बताया गया कि, ‘उसका घर दीघा थाना क्षेत्र में है। कुछ साल पहले उसकी मां का निधन हो गया था और इसी बीच पिता द्वारा दूसरी शादी कर ली गई। हालांकि दूसरे विवाह के बाद कुछ दिन तक सब कुछ ठीक था। लेकिन कुछ दिन बाद ही सौतेली मां के पिता भी उसके घर पर रहने लगे। जिसके बाद कुछ महीने पहले एक दिन रात में सौतेली मां द्वारा उसे यह कहकर अपने पिता के कमरे में भेज दिया गया कि वह तुम्हारा नाना है। जिसके बाद सौतेली मां के पिता द्वारा उसके साथ गंदी हरकत की गई और उसके बाद लड़की ने इस बात की शिकायत अपनी मां से की, लेकिन मां ने बेटी की बात को सुनकर नजरअंदाज कर दिया। उसके बाद दूसरी बार किशोरी की सौतेली मां ने उसे अपने पिता के कमरे में जबरदस्ती भेज दिया।

यह भी पढ़े- बड़ी खबर : Uttarakhand शिक्षा विभाग में हुआ बंपर प्रमोशन, यहां देखिए पूरी लिस्ट

इसके चलते लड़की के साथ तीन बार गंदी हरकत की गई। दरअसल, उसने हर बार इसका विरोध किया, लेकिन सौतेली मां उसकी बातों पर यकीन नहीं करती थी। इस बीच कुछ दिन पूर्व किशोरी मौका देख Delhi में रह रही अपनी दादी के पास चली गई और वह वहां चुपचाप रहने लगी। वह यहाँ भी हर वक्त डरी रहती थी और इसी बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई। दादी उसे पास के अस्पताल ले गई, जिसके बाद किशोरी द्वारा अपनी आपबीती सुनाई गई। यह सब सुनकर उसकी दादी उसे लेकर पास के थाने में गई और रिपोर्ट दर्ज करवाई। अब इस मामले में छानबीन कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply