गंगोत्री हाईवे पर धराली और जांगला पुल के बीच चांगथांग क्षेत्र में तीसरी बार हिमस्खलन हुआ है, जिससे गंगोत्री धाम सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी पुष्टि की है।
पिछले महीने 28 फरवरी को जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई थी, जिससे डबराणी, झाला, धराली और भैरोघाटी के बीच हिमस्खलन की घटनाएं दर्ज की गई थीं। मौसम विभाग ने पहले ही ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी।
यह भी पढ़ें :Chardham Yatra 2025: यात्रियों की सुविधा के लिए बाईपास पर सात स्थायी बस स्टॉपेज, परिवहन निगम की तैयारी शुरू
इसके बाद, धराली से आगे चांगथांग के पास एक और बड़ा हिमस्खलन हुआ, जिससे गंगोत्री हाईवे पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इस कारण आवाजाही ठप पड़ गई थी। बर्फ का मलबा हाईवे से लगभग 100 मीटर नीचे भागीरथी नदी तक फैल गया था।