
उत्तराखंड : लोगों ने देखा कि एक महिला पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर टिहरी झील में कूद गई।नई टिहरी में एक महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे की है। एक महिला डोबरा-चांठी पुल पर आई, जब पुल खाली था। दूर से कुछ लोगों ने उसे पुल पर जाते और किनारे के लोहे के एंगल से झूलकर झील में कूदते देखा। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला झील में गिर चुकी थी। जिस स्थान से महिला ने छलांग लगाई थी, उसके थोड़ी दूर आगे महिला का शव बरामद हुआ। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मृतक महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष है। उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।