राष्ट्रीय खेल 2024: उत्तराखंड की हॉकी टीम में हरिद्वार की बेटियों का जलवा
4 फरवरी से 13 फरवरी तक चलने वाली राष्ट्रीय खेलों की हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम भी अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार है। प्रदेश की महिला और पुरुष हॉकी टीमों में 18-18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें हरिद्वार की बेटियों का खास योगदान है।
महिला हॉकी टीम में हरिद्वार की आठ खिलाड़ियों को जगह मिली है, जो प्रदेश के लिए पदक जीतने की जिम्मेदारी संभालेंगी। चयनित खिलाड़ियों में कहकशा अली, ज्योति मेहरा, सलोनी पिलखवाल, खुशी कटारिया, मुस्कान कटारिया, प्रीति शर्मा, आरती कलूड़ा और पूजा कलूड़ा शामिल हैं। इनमें खुशी कटारिया अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया की भतीजी हैं, जबकि मुस्कान कटारिया भी उनके गांव की रहने वाली हैं।
श्यामपुर की आरती कलूड़ा और पूजा कलूड़ा श्रीराम विद्या मंदिर की छात्राएं हैं। उनके कोच बलविंदर सिंह को भरोसा है कि हरिद्वार की ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य के लिए मेडल जीतने में अहम भूमिका निभाएंगी।
पुरुष हॉकी टीम में हरिद्वार से केवल एक खिलाड़ी, विशाल कुमार का चयन हुआ है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के इस होनहार खिलाड़ी के चयन पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
उत्तराखंड की टीम पूरे जोश के साथ राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगी, और उम्मीद है कि खिलाड़ी अपनी बेहतरीन प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।