राष्ट्रीय खेल: वुशु में उत्तराखंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन, अब तक का सर्वश्रेष्ठ पदक जीतकर रचा इतिहास - Hindustan Prime
Uttarakhand

राष्ट्रीय खेल: वुशु में उत्तराखंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन, अब तक का सर्वश्रेष्ठ पदक जीतकर रचा इतिहास

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने वुशु प्रतियोगिता में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक जीते। यह राज्य के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले 2023 के गोवा राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को वुशु में सिर्फ एक कांस्य पदक मिला था, जबकि 2022 के गुजरात खेलों में कोई पदक नहीं आया था।

प्रतियोगिता में राज्य को पहला पदक ज्योति वर्मा ने दिलाया, जिन्होंने कांस्य पदक जीता। इसके बाद अचोम तपस ने स्वर्ण पदक जीतकर खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना कर दिया। इलाबाम इटाली चानू, फेब्रिस देवी और हर्षित शर्मा ने रजत पदक जीतकर राज्य को शीर्ष 11 में पहुंचा दिया।

इस बार जिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, उनमें से कई 2016-17 से लगातार प्रशिक्षण ले रहे थे। शुरुआती कठिनाइयों के बावजूद, इन्हें मुफ्त में प्रशिक्षण दिया गया और अब उन्होंने राज्य का नाम रोशन किया है।

राष्ट्रीय खेलों में वुशु प्रतियोगिता में कुल 23 राज्यों के 390 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जहां 39 स्वर्ण सहित कुल 136 पदकों के लिए मुकाबला हुआ। 28 जनवरी से शुरू हुई यह प्रतियोगिता पांच दिनों तक चली और उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने इसमें अपनी छाप छोड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *