भारत में बढ़े 24 घंटे के भीतर Corona के 65% केस, जानिए कितनो की हुई मौत और कितने हुए ठीक - Hindustan Prime
Nation

भारत में बढ़े 24 घंटे के भीतर Corona के 65% केस, जानिए कितनो की हुई मौत और कितने हुए ठीक

भारत में Corona के मामले दुबारा से तेजी से बढ़ने लगे हैं। बता दे की पिछले 24 घंटे में Coronavirus के 2067 मामले सामने आए हैं। वही इससे पहले सोमवार को लगभग 1247 केस मिले थे। यानी 24 घंटे में देश में लगभग 65% केस बढ़े हैं।

वता दे की देश में पिछले 24 घंटे के भीतर Corona से करीबन 40 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, इस समय 1,547 लोग ठीक हुए हैं। अब तक देश में Corona के कुल 4,30,47,594 मामले सामने आ चुके हैं। तो वहीं, Active केस बढ़कर 12,340 हो गए हैं और साथ ही अभी तक 4,25,13, 248 लोग Corona से ठीक हो चुके हैं। अब तक देश में Corona से 5,22,006 लोगों की मौत हुई है।

आइये जानते है Delhi, Maharashtra, UP में Corona की क्या है स्थिति?

Delhi- बता दे की दिल्ली में हालत काफी चिंताजनक हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 26% Corona के केस बढ़े हैं। बतया जा रहा है की मंगलवार को Delhi में Corona के 632 नए केस सामने आए। हालाँकि इससे पहले सोमवार को 501 केस सामने आए थे। Active केस बढ़कर 1,274 हो गए हैं। हालांकि, मंगलवार को 414 लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटे में Corona से किसी की जान नहीं गई है। पॉजिटिविटी रेट 4.42%  हो गया है।

UP: Delhi के अलावा Uttarapradesh में भी Corona के मामले बढ़ने लगे हैं। वही एक तरफ पिछले 24 घंटे के अंदर अंदर 163 मामले दर्ज किए गए हैं। Active केस बढ़कर 798 केस हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 55 लोग ठीक हुए हैं।

यह भी पढ़े- बड़ी खबर- गर्मी से मिली राहत, यहां अगले तीन दिन तक है बारिश के आसार

Maharashtra- Maharashtra में मंगलवार को Corona के केस काफी तेजी से बढ़े हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 137 नए केस सामने आए हैं। जबकि एक दिन पहले यानी की सोमवार को 59 केस सामने आए थे। Maharashtra में पिछले 1 हफ्ते में 693 नए केस मिले हैं। इतना ही नहीं यहां पॉजिटिविटी रेट 0.4% हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *