शर्मनाक: 31 साल से फैक्ट्री मालिक कर रहे थे महिला संग गैंगरेप, महिला की आपबीती सुन रूह कांप जाएगी - Hindustan Prime
UP

शर्मनाक: 31 साल से फैक्ट्री मालिक कर रहे थे महिला संग गैंगरेप, महिला की आपबीती सुन रूह कांप जाएगी

[ad_1]

शर्मनाक: 31 साल से फैक्ट्री मालिक कर रहे थे महिला संग गैंगरेप, महिला की आपबीती सुन रूह कांप जाएगी

यूपी की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसकी शादी साल 1990 में हुई थी। पति उसे गुड़गांव ले आया। यहां सेक्टर-37 की एक फैक्ट्री में पति मशीन ऑपरेटर के तौर पर काम करता था। फैक्‍ट्री के दोनों मालिकों ने उसके साथ रेप किया।

गुड़गांव
सेक्टर-37 एरिया की एक फैक्ट्री के 2 मालिकों पर वहां काम करने वाली महिला ने 31 साल से गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि कई बार उसने विरोध करना चाहा, लेकिन आरोपी उसे और पति को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देते थे। अब परेशान होकर महिला ने शिकायत पुलिस को दी है। महिला थाना वेस्ट में गैंगरेप व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी साल 1990 में हुई थी। पति उसे यूपी से गुड़गांव ले आया। यहां सेक्टर-37 की एक फैक्ट्री में पति मशीन ऑपरेटर के तौर पर काम करता था। मालिकों ने उन्हें फैक्ट्री परिसर में ही एक कमरा रहने के लिए दे दिया। इस कमरे के बगल में फैक्ट्री मालिक ओमप्रकाश शर्मा और सतीश शर्मा उर्फ पिंकी का ऑफिस था। महिला को भी उन्होंने अपने ऑफिस में साफ-सफाई के लिए काम पर रख लिया।

1990 में पहली बार रेप का आरोप

महिला का कहना है कि ओमप्रकाश ने 5 अगस्त, 1990 को पहली बार उसके साथ रेप किया। सतीश शर्मा उर्फ पिंकी से महिला ने सारी बात बताई तो उसने कहा कि इस बारे में किसी को मत बताना। इसके बाद उसने भी धमकी देकर महिला से रेप किया। फिर दोनों अक्सर महिला के साथ रेप करते रहे। इस दौरान एक बार आरोपियों ने महिला का गर्भपात भी कराया। 17 नवंबर, 2017 को महिला ने ओमप्रकाश शर्मा को कहा कि अब वो उसके परिवार को सब कुछ बता देगी। जिस पर आरोपी ने कहा कि वह जहर खाकर जान दे देगा और सुसाइड नोट पर महिला, उसके पति व बेटे का नाम लिख देगा, जिससे तीनों को जेल हो जाएगी। इससे महिला डर गई।

यह भी पढ़े-काम की बात: अब आप घर बैठे कर सकते है आसानी से अपना ड्राइविंग लाइसेंस आधार कार्ड के साथ लिंक, यहां देखे पूरा प्रोसेस।

मामले की जांच में जुटी महिला पुलिस
आरोप है कि 27 नवंबर, 2017 को सतीश शर्मा ने उसके साथ रेप किया। महिला जब ज्‍यादा विरोध करने लगी तो आरोपियों ने महिला के पति को कहकर उसे गांव भिजवा दिया। गांव से लौटने के बाद फिर से वही होने लगा। महिला पति के साथ एक कॉलोनी में किराए पर रहने लगी, लेकिन आरोपी बाज नहीं आ रहे थे तो अब शिकायत पुलिस को दी गई। बुधवार रात महिला थाना वेस्ट में दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला थाना वेस्ट एसएचओ इंस्पेक्टर पूनम सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। महिला ने काफी समय बाद शिकायत दी है।

उत्तराखंड की सभी छोटी बड़ी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े।  यहां क्लिक करें,

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *