मेरठ में दुष्कर्म का मुकदमा होते ही ड्यूटी छोड़कर भागा दरोगा, महिला ने शारीरिक संबंध बनाने का लगाया था आरोप - Hindustan Prime
UP

मेरठ में दुष्कर्म का मुकदमा होते ही ड्यूटी छोड़कर भागा दरोगा, महिला ने शारीरिक संबंध बनाने का लगाया था आरोप

[ad_1]

मेरठ में दुष्कर्म का मुकदमा होते ही ड्यूटी छोड़कर भागा दरोगा, महिला ने शारीरिक संबंध बनाने का लगाया था आरोप

हस्तिनापुर थाने की भद्रकाली चौकी पर तैनात दारोगा अरुण कुमार के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज हो गया है। साथ ही पीडि़ता के बयान दर्ज हो गए हैं।

पीडि़ता ने बताया कि तीन साल से दारोगा बेटी पर पिस्टल तानकर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। उधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद दारोगा ड्यूटी छोड़कर भाग गया। थाने की जीडी में उसको गैरहाजिर भी कर दिया है। एसएसपी ने दारोगा को निलंबित कर दिया है।

यह है मामला

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला ने एसएसपी आफिस पहुंचकर भद्रकाली चौकी प्रभारी अरुण कुमार पर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला के मुताबिक 2018 में स्कूटी चोरी होने के दौरान दारोगा से माधवपुरम चौकी पर मुलाकात हुई थी। इसके बाद दारोगा ने घर आकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार शारीरिक संबंध बनाए। छह दिसंबर 2020 को भी दारोगा जबरदस्ती हस्तिनापुर के जंगल में ले गया और गाड़ी के अंदर दुष्कर्म किया। एसपी देहात केशव कुमार से जांच कराने के बाद एसएसपी ने दारोगा के खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज कराए। उसने अपने बयानों में एफआइआर को दोहराया है। शनिवार को पीडि़ता का मेडिकल और कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

 यह भी पढ़े-आठ महीने से गायब हुए युवती के अवशेष मिलने पर, प्रेमी व पिता को किया हत्या के आरोप में गिरफ्तार।

मीडियाकर्मियों पर भी मुकदमा दर्ज करा चुकी है पीड़िता

पीडि़ता ने इससे पहले कुछ मीडियाकर्मियों पर भी छेड़छाड़ का मुकदमा ब्रह्मïपुरी थाने में दर्ज कराया था। उस मुकदमे में पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया था। उस समय पीडि़ता ने दारोगा को अपना भाई बताया था। एसपी देहात इस प्रकरण की भी दोबारा से जांच कर रहे हैं।

इनका कहना है

महिला की शिकायत पर दारोगा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया है। विवेचना में सभी तथ्य सामने आएंगे। विवेचना में ब्रह्मïपुरी थाने में दर्ज मुकदमे को भी हिस्सा बनाया जाएगा।

उत्तराखंड की सभी छोटी बड़ी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े।  यहां क्लिक करें,

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *